संदिग्ध हालत में युवती लापता

रुड़की

संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की है। नारसन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से कुछ सामान खरीदने के लिए कह कर गई थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। देर शाम तक जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। आसपास सभी संभावित स्थानों पर युवती को तलाश किया गया। रिश्तेदारों के यहां भी जाकर पता किया गया। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा, इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *