जीएसटी अधिकारियों ने सर्वे पर स्थिति स्पष्ट की
रुड़की
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी ने जीएसटी अधिकारियों से मिलकर जीएसटी सर्वे को लेकर चल रही स्थिति साफ करने को कहा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक संदेश चल रहा है, जिसमें दुकानों का सर्वे कराने की बात कही गई है। यह संदेश वायरल हो रहा है और इससे व्यापारी असमंजस में हैं। शहर में भी व्यापारियों में इसको लेकर चर्चा चलती रही। जीएसटी अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया की वायरल नोटिस फेक है। विभाग की ओर से इस तरह का कोई सन्देश या नोटिस जारी नहीं किया गया है। विभाग की ओर से 16 मई से 15 जुलाई तक सर्वे फेक रजिस्ट्रेशन वालों का होगा। जिन लोगों ने जीएसटी का फर्जी रजिस्ट्रेशन करा कम समय में करोड़ों का टर्नओवर दिखाया है और आईटीसी क्लेम लिया है विभाग के पास उनकी लिस्ट भी है।
