रुड़की में जल भराव की समस्या दूर करें
रुड़की
कांग्रेसियों ने शहर की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। खराब सड़कों को ठीक करने, जल निकासी की समस्या को दूर करने की मांग की गई। नगर निगम कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कई सालों में रुड़की नगर निगम क्षेत्र के संपर्क मार्गों की बहुत दयनीय स्थिति है। इस कारण से लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है। रामपुर चुंगी से लेकर मच्छी बाजार तक, आजाद नगर पुलिया से रेलवे लाइन तक, डमडम मोटर्स से खंजरपुर तक सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हालत में हैं। इन सड़कों काफी गहरे गड्ढे हैं। जिसमें लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि अब मानसून आने वाला है। इससे रुड़की शहर के कई मार्गों पर जलभराव की समस्या होती है। मोहम्मदपुर मोहनपुरा में जलभराव की समस्या पर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए। ताकि आने वाले बरसात के समय में डेंगू जैसी बीमारियों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने जलभराव की समस्या के निराकरण की मांग की।