चयनित हज यात्रियों हेतु टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रुड़की

हज यात्रा पर जाने से पहले चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण अनिवार्य है। सोमवार से टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। हज हाउस कलियर में हरिद्वार जिले के चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम में हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम ने हज यात्रियों को मुबारकबाद देते हुए हज के अहकाम बताए। सभी हाजी एहराम में नजर आते हैं, जिससे यह संदेश मिलता है कि कोई छोटा, बड़ा, अमीर, गरीब नहीं है। उलेमाओं और हज ट्रेनरों मौलाना आरिफ, मुफ्ती रियासत, मुफ्ती सलीम, कारी शमीम, मौलाना अरशद, मास्टर अहसान ने चयनित हज यात्रियों को हज के सफर के अरकानो को सही तरीके से पूरा करने समेत अन्य जरूरी बातों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *