हिंदी सिनेमा ने हिन्दी के उन्नयन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई : प्रो. शर्मा
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि के हिंदी विभाग में हिंदी दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं काव्य पाठ में मानविकी संकायाध्यक्ष और हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. अंबुज कुमार शर्मा ने कहा कि हिंदी सिनेमा ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन किया है। सिनेमा के कारण देश में भाषाई दूरी भी कम हुई। प्रो. शर्मा ने कहा कि अकादमिक संस्थानों की तरफ से एक राष्ट्र एक भाषा के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाने चाहिए, ताकि हिंदी देश की एक भाषा बन सके। विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अजित तोमर ने कहा कि हिन्दी दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हिंदी के प्रयोग को लेकर सहज महसूस करे। कहा कि हिंदी रचनात्मक अभिव्यक्ति की भाषा है। आज हिंदी में दस हजार से भी अधिक ब्लॉग हैं, न्यू मीडिया के आने से हिंदी के प्रचार प्रसार को बल मिला है। उन्होने छात्रों से आह्वाहन किया कि वे हिंदी में ही हस्ताक्षर करने प्रारम्भ करें। विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने विचार रखे। हिंदी दिवस पर हिंदी विभाग ने शीघ्र की एक कार्यशाल आयोजित करने की घोषणा की। इस अवसर पर छात्र पारस तोमर, हर्ष, भास्कर, शशांक,अर्जित और शोध छात्र मोहित संगम आदि ने काव्य पाठ हुआ। संचालन डॉ. सुनील कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रोशन लाल ने दिया
