लोजमो की अध्यक्ष बनीं नवऋषा
रुड़की। लोजमो की महिला मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवऋषा सैनी का नाम सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए घोषित कर दिया गया है। लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने बताया कि महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट और महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से नवऋषा सैनी को अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया है। उन्हें राजकुमार सैनी, मंजू सैनी, प्रियंका माहेश्वरी, ममता त्यागी, ममता प्रजापति, सुनीता सैनी, सीमा कश्यप, हरीश भारद्वाज, अनिल लखानी, प्रवीण माटा, आजाद वीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, रविन्द्र राणा, कमल चावला, अजय कुमार, सुभाष शर्मा, रवि तोमर, सुशील यादव, मो. राशिद आदि ने बधाई दी है।
