कांग्रेस चलाएगी  गौचर में सदस्यता अभियान

चमोली। गौचर में आयोजित कांग्रेस नगर कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोक सभा एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारी पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि बूथ को मजबूत करने के लिए यूथ और महिलाओं को जोड़ा जाएगा साथ ही जिम्मेदारी भी आवंटित की जाएगी। वहीं पूरे नगर मंडल में सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। नगर अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर के सभी बूथों की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा गया कि पार्टी लोकसभा हो या नगर पालिका चुनाव जिस किसी को भी टिकट देगी कार्यकर्ता एकजुटता से काम करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी रायशुमारी ने चुनावों में प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर महामंत्री महावीर नेगी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, एमएल राज, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार, जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी एवं जगदीश कनवासी, हरीश नयाल, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सन्दीप नेगी, मदन लाल टमटा, सन्तोष कोहली, अर्जुन नेगी, भवानी लाल, भजनी बिष्ट, नरेन्द्र सिंह भण्डारी, ताजबर कनवासी, सेवादल के प्रदेश महासचिव राकेश शैली, भवानी लाल ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *