प्रेमिका को भगाकर दोस्त के साथ स्टेशन पर घूम रहा था प्रेमी
रुड़की
नाबालिग प्रेमिका को घर से भगाकर प्रेमी उसे लेकर रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचा। युवक का एक दोस्त भी उनके साथ था। जीआरपी की नजर पड़ी तो तीनों को पकड़ लिया। कासगंज की 15 वर्षीय किशोरी 6 मई को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से जांच पड़ताल की तो मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि दुष्यंत गुप्ता ने नाबालिग प्रेमिका का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। प्रेमी अपने एक साथी की मदद से उसको घर से लाया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी संजय शर्मा, कांस्टेबल अमित कुमार,चंद्रकिरण और महिला कांस्टेबल शर्मिला चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक किशोरी के साथ दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते मिले।
