म्यामांर से सकुशल लौटे विधान से मिले मंत्री

 

ऋषिकेश

प्रतीतनगर रायवाला निवासी विधान गौतम शुक्रवार को म्यामांर से सकुशल वापस लौट आया। विधान की वापसी पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उससे मुलाकात की और बधाई दी। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शुक्रवार को रायवाला पहुंचे और विधान गौतम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बीते 31 मई को विधान के परिजनों ने उनसे बताया था कि उनका पुत्र विधान 21 मई को एक कंपनी के माध्यम से काम के लिए थाइलैंड निकला था। युवक थाइलैंड न पहुंचकर म्यामांर पहुंच गया। जिसके बाद उसके परिजनों से विधान की वापसी करवाने की गुहार लगाई थी। जिसपर मंत्री प्रेमचंद ने इस मामले पर एसएसपी से वार्ता की थी और विधान को सकुशल वापस लाने को कहा था। अब विधान वापस आ चुका है। विधान की माता रंजीता ने बेटे की सकुशल वापसी पर मंत्री प्रेमचंद और सरकार का आभार जताया। मौके पर प्रधान सागर गिरी, रोहित नौटियाल, सुषमा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *