लमगड़ा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

अल्मोड़ा

सीओ विमल प्रसाद ने गुरुवार को लमगड़ा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थानों में हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। थाना परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ भोजनालय, बैरक और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड पुलिस ऐप, बाल अपराध ,महिला अपराध, साइबर अपराध और पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल 112, 1090, 1930 आदि के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान एसओ जसविंदर सिंह, प्रभारी चौकी मोरनौला संजय जोशी, एचसीपी बृजेश कोठारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *