मयोली में लगा स्वास्थ्य शिविर
अल्मोड़ा
धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मयोली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन आरोग्य अभियान एक कदम स्वस्थ्य जीवन की ओर अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लोगों की बीपी शुगर समेत तमाम बीमारियों की जांच कर निशुल्क दवा बांटी। इसके अलावा शिविर में कोरोना से बचाव के लिए 18 से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। यहां सीएचओ दीपिका कुटियाल, आशा मून्नी देवी आदि मौजूद रहे।
