उक्रांद का अभिलेखागार से चोरी हुए दस्तावेजों के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

देहरादून

उतराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष देहरादून द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में नगर निगम देहरादून के अभिलेखागार से चोरी हुए दस्तावेजों के विरोध में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर दल के नगर अध्यक्ष विजेंद्र रावत ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से अत्यंत महत्वपूर्ण भूमि संबंधी दस्तावेज चोरी हो गए हैं इस प्रकार की घटना से उत्तराखंड की जनता में यह संदेश गया है कि उक्त रिकॉर्ड चोरी करवाने में भू माफियाओं कर्मचारी नेताओं की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना से सरकार और प्रशासन से जनता का विश्वास उठना लाजमी है। इस अवसर पर दल की कार्यकारी महानगर अध्यक्ष किरण रावत ने कहा कि जिस प्रकार से अनेक पूंजीपतियों ने नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर बड़े-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान खड़े कर दिए हैं इसी दृष्टिकोण से देखा जाए तो भूमियों के रिकॉर्ड को चोरी कराने के पीछे नेताओं और कर्मचारियों का हाथ है जिससे अवैध कब्जा करने वालों को संरक्षण दिया जा सके। इस अवसर पर कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अनिल डोभाल ने कहा किस प्रकार की घटना से अपराध करने का षडयंत्र बुना गया है उत्तराखंड प्रदेश में इस प्रकार की घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल होती जा रही है। इस अवसर पर महानगर महामंत्री संजीव भट्ट ने कहा कि नगर निगम के वार्डों में नगर निगम की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वार्डों में नगर निगम की जमीनों पर वृद्ध लोगों के लिए पार्क बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाने की जगह उन जमीनों को खुर्द खुर्द किया जा चुका है इसीलिए उत्तराखंड क्रांति दल महानगर ने एक सूत्रीय मांग की की इस चोरी प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों द्वारा की जानी चाहिए। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *