कांग्रेसियों ने महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि
देहरादून
भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर देश में सामाजिक सौहार्द की स्थापना करना चाहते थे, वह समतामूलक समाज के परिचायक थे, उन्होंने संविधान निर्माण में प्रमुख भूमिका का निर्वहन करते हुए भारत निर्माण की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने समाज के कमजोर एवं उपेक्षित वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को उठाने का सराहनीय कार्य किया। बाबा साहब अम्बेडकर देश में सामाजिक स्थापना करना चाहते उन्होंने भारत के संविधान निर्माण के साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों के विरूद्ध भी अपनी आवाज बुलंद की। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि आज भारत के संविधान की मूल भावना को छिन्न-भिन्न करने का षड़यंत्र हो रहा है। संविधान का उद्देश्य जाति, वर्ग, नस्ल, लिंग और धर्म के आधार पर भारत में मौजूद विशाल असमानताओं को दूर करना और सभी क्षेत्रों में सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करना था परन्तु आज देश में धर्म के नाम पर भाई-भाई को आपस में लड़ाया जा रहा है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, नीनू सहगल, पार्षद रमेश कुमार मंगू, पार्षद अर्जुन सोनकर, रीता, अनिता निराला, कमर खान ताबी, प्रियांश छाबडा, दिनेश गुप्ता, प्रकाश नेगी, सुनील कुमार बांगा, आशीष रतूड़ी, नागेश रतूड़ी, गीता राम, अशोक कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
