चकराता क्षेत्र की समस्याओं से डीएम को कराया अवगत
देहरादून,
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर क्षेत्र से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए यथाशीघ्र निराकरण हेतु अनुरोध किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका ने समस्याओं के शीघ्र ही निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार व अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
