गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की

पिथौरागढ़

  क्षेत्र के तीन गांवों में गुलदार के आतंक से लोग परेशान हैं। उन्होंने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर वन क्षेत्राधिकारी को एक ज्ञापन दिया। ग्रामसभा सैनर,हीपा व बडेत सानीगांव के लोगों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों से गुलदार के आतंक से गांव के लोग सो नहीं पा रहे हैं। कहा कि गुलदार गांव के 10 से अधिक मवेशियों को मार चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सैनर संजय कुमार और ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने वन विभाग से प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि गांव के लोगों के सुरक्षा के भी प्रबंध किए जाएं। इस दौरान रोशन कुमार आईटी संयोजक भाजपा ग्रामीण मण्डल बेरीनाग ,जगदीश कुमार व प्रेम लाल सहित कई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *