अटल उत्कर्ष राइंका देवलथल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बुंगाछीना के नर्सिंग और पैरामेडिकल विभाग की ओर से अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की स्वास्थ जांच की गई। जिसमें ब्लड ग्रुपिंग, हिमोग्लोबिन, शुगर, हाइट एंड वेट का परीक्षण किया गया। विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग कर समस्याओं का समाधान किया।
