महिलाओं को भाजपा में काम करने का मौका: डॉ. अंजू

नई टिहरी। भाजपा के प्रवास कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अंजू वारियर जनपद टिहरी गढ़वाल पहुंची। जनपद मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों सहित भाजपा संगठन ने उनका स्वागत किया। महिला मोर्चे की बैठक में डा अंजू ने शिरकत की। अपने दो दिवसीय जनपद प्रवास के दौरान महिला मोर्चा के जनपद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डा अंजू वारियर ने कहा कि पीएम मोदी ने भाजपा में महिलाओं को मौका देने का काम किया है। जिसका परिणाम है कि महिलायें भाजपा में बेहतर काम कर रही हैं। हर बार की तरह इस बात महिला कार्यकर्ताओं को पीएम पद पर एक बार फिर मोदी के ताजपोशी के पूरी तत्परता से काम करना है। जिससे देश में एक बार फिर लोकप्रिय मोदी ही पीएम बनें। कहा कि उत्तराखंड व यूपी में भाजपा की सरकारें बेहरत काम कर रही हैं। जिसका परिणाम है कि दोनों की प्रदेश विकास में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को कार्यकर्ता बखूबी निभायें। इससे आम लोगों के बीच भाजपा की पैठ मजबूत होगी। जिसके लिए मेहनत की जरूरत है। बुथ स्तर महिला कार्यकर्ताओं को अपनी पहुंच बढ़ानी है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंद्रा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के जनपद प्रवास से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा व बल मिलेगा। निश्चित ही भाजपा आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव में परचम लहराने का काम करेगी। इस मौके पर महिला मोर्चे की प्रभारी कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष लीला मखलोगा, उर्मिला राणा, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, प्रदेश महिला मोर्चे की आईटी सेल की संयोजक प्रींसी, उदय रावत, विजय कठैत, गोपी राम चमोली, जयेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *