राज्य में सस्ता टमाटर बेचेंगी मंडी समितियॉ
काशीपुर। बाजार में टमाटर की महंगी दरों को देखते हुए मंडी परिषद के निदेशक आशीष भटगई ने राज्य की सभी मंडियों को शनिवार से स्टॉल लगाकर सुबह नौ से 11 बजे तक सस्ते दामों में टमाटर बेचने के निर्देश दिए हैं। मंडी समिति सचिव शैलेंद्र माहरा ने बताया कि टमाटर के बढ़ते हुए भावों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को नियंत्रित एवं निर्धारित दरों पर टमाटर बेचने के लिए स्टाल लगाने के निर्देश मंडी परिषद निदेशालय से मिले हैं। बताया कि निदेशक के आदेश के क्रम में प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम एक किलों टमाटर न्यूनतम दरों पर बेचा जाएगा। बताया कि वह व्यापारियों से वार्ता कर शनिवार से सस्ते टमाटर की बिक्री कराएंगे।
