किसानों को मिले पर्याप्त खाद और कीटनाशक

रुडकी

भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी नीलू ने किसानों को समय पर पर्याप्त खाद और कीटनाशक न मिलने पर नाराजगी जताई है।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र भेजकर बताया कि हरिद्वार जनपद के किसान अपनी जरूरत के लिए यूरिया, डीएपी खाद तथा जिंक व दूसरी कीटनाशक दवाएं गन्ना समिति या सहकारी समितियों से लेते हैं। यहां किसान को खाद और कीटनाशक एक सीजन के लिए उधार मिल जाता है। साथ ही समितियों पर खाद व कीटनाशक की सीधी आपूर्ति निर्माता कंपनी से होने के कारण इसमें मिलावट की संभावना भी नहीं होती। कहा कि पिछले कई वर्षों से किसानों को मांग के हिसाब से खाद और कीटनाशक नहीं मिल रहे हैं। खासकर यूरिया व डीएपी खाद तो बहुत ही कम आ रहा है। इससे किसानों को मजबूरी में दुकानों से महंगी दरों इस खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने समितियों पर खाद और कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति खपत के मुताबिक बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *