एक ज़रा सी कोशिश और स्वास्थ्य विभाग की पहल, हरिद्वार में नशे के खिलाफ रैली

हरिद्वार

तंबाकू एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक ज़रा सी कोशिश संस्था एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP), स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार के संयुक्त संयोजन में 8 अक्टूबर 2026 को जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली में पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज, हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

रैली देवपुरा चौक से ऋषिकुल चौराहे तक निकाली गई,रैली के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा “तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं”, “नशे से दूरी—स्वस्थ जीवन जरूरी” जैसे संदेशों के साथ आमजन को तंबाकू एवं नशे से होने वाले स्वास्थ्य एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक हरिद्वार की गरिमामयी उपस्थिति मैं छात्र-छात्राओं को तंबाकू एवं नशे के सेवन न करने उससे दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

संस्था द्वारा आमजन एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया गया है।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, सीएमओ हरिद्वार आर के सिंह,नोडल अधिकारी एनसीपी डॉक्टर नमिता, एक जरा सी कोशिश संस्था की अध्यक्ष राखी सजवान, एंटीसेप्टिक टीम से रोहित यादव, विनोद कुमारी, तृषा अत्रे, अनुराग दीपक, अभिषेक गौतम, रंजन सैनी, भल्ला इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद उप प्रधानाचार्य एसपी सिंह, सुषमा जगमाल ,सुनील कुमार, मेघराज सिंह, महेश चंद्र ,अनुपम कुमा,र पंकज शर्मा, दीपक कुमार ,कमल सिंह, पुष्पा शर्मा, सचिन कुमार, दीपक कुमार, सुरेंद्र पाल, उमाकांत, राजीव कुमार, हरिराम इंटर कॉलेज मायापुर से प्रवीण त्यागी, दीपक मिश्रा, श्रवण कुमार, सरीन कुमार, जमशेद अली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *