26 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे जिलाध्यक्ष भोज
अल्मोड़ा। नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज 26 नवंबर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके लिए होटल शिखर सभागार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी ने बताया कि देश के लोकतांत्रिक अंगिकृत दिवस के दिन कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार संभालने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा भी निकालेंगे। पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे।