बिजली चोरी  में 12 लोगों पर केस दर्ज

रुड़की

क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत 12 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। आरोपियों के खिलाफ अवर अभियंताओं द्वारा चालान रिपोर्ट के साथ पुलिस को तहरीर दी गई है। लंढौरा बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता शेरपाल द्वारा क्षेत्र में पांच स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए जबकि मंगलौर बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता अभिषेक कुमार ने चेकिंग अभियान के दौरान कुल सात स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। मौके से विद्युत उपकरण और केबिल आदि बरामद किए गए। अवर अभियंताओं द्वारा चालान रिपोर्ट के साथ पुलिस को तहरीर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *