विधायक ने नदी किनारे बसे गांवों का निरीक्षण किया

,काशीपुर। विधायक आदेश चौहान ने फीका नदी किनारे बसे राजपुर, किशनपुर, खालीपारपट्टी, हजीरो, सीपका गांवों का दौरा कर नदी से हो रहे भू कटाव का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से नदी से प्रभावित गांवों के पास तटबंध बनाने की मांग की। विधायक ने कहा कि बीते वर्ष उन्होंने जिला योजना की बैठक में फीका नदी का तटबंध बनाए जाने प्रस्ताव पारित कराया था। तटबंध का निर्माण नहीं होने से किसानों की उपजाऊ भूमि का नदी लगातार कटाव कर रही है। इससे किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल प्रतिवर्ष बर्बाद होती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को जल्द तटबंध का निर्माण करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *