तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य चौक पर प्रदर्शन

रुद्रपुर

ग्राम लौका, गोठा क्षेत्र में बसे ग्रामीणों को उनकी काबिज भूमि में भूमिधरी अधिकार देने, पुलिस चौकी स्थापित करने, उप चिकित्सालय खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को मुख्य चौक पर प्रदर्शन किया। सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि 18 जनवरी से ग्रामीण नगरपालिका परिसर में अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। शासन, प्रशासन ने उनकी मांगों की सुध नहीं ली। जबकि ग्रामीण लगातार ज्ञापनों के माध्यम से मांगों को शासन व प्रशासन के सम्मुख रख रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को मांग पत्र भेजा। सतेंद्र कुमार ने बताया कि 10 नवम्बर तक उनकों मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जायेगा। यहां योगेंद्र, मनोहर, दिनेश, देवशरण, विशाल, जितेंद्र, धर्मदेव, मुरारी प्रसाद, रितेश, मनोज परिहार, पप्पू, अमन, मुरारी, राजेंद्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *