एमवी एक्ट में दो के खिलाफ कार्रवाई
पिथौरागढ़। जनपद में पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर में एसआई हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सिनेमा लाइन निवासी विनोद कुमार को शराब पीकर वाहन संचालित करते हुए पकड़ा। इधर अस्कोट में रसगाड़ी निवासी खड़क सिंह भी शराब पीकर वाहन संचालित करते हुए मिला। पुलिस ने उक्त दोनों लोगों को गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया है।
