शासन ने शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए
देहरादून। शासन ने चाय बागान की भूमि को खुर्द-बुर्द करने की शिकायत को गंभीरता से लिया है। डीएम देहरादून को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अनु सचिव सुभाष चंद्र ने बताया कि एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने देहरादून में ग्रामीण सीलिंग से चाय बाग की छूट में प्राप्त भूमि के क्रय बिक्रय और चाय बागान की भूमि को खुर्द बुर्द करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। उन्होंने डीएम को नियमानुसार आवश्यक परीक्षण करने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए है।
