दिल्ली की तर्ज पर करेंगे विकास
रुड़की।
दिल्ली के मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़ला ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने जिस प्रकार दिल्ली का विकास किया है। उसी प्रकार उत्तराखंड में भी आप सरकार बनाकर विकास कार्य कराएगी। आम आदमी पार्टी के चुनाव कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक राखी बिड़ला ने आरोप लगाया कि भाजपा, कांग्रेस व बसपा ने आम आदमी की जरूरत को महसूस नहीं किया है। भगवानपुर विधानसभा के लोगों ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रेम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर प्रेम सिंह, हरेंद्र त्यागी, संदीप कुमार, इकबाल, रामअतार, अजीम अहमद आदि मौजूद रहे।
