योग दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय

कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि परिवार की ओर से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही ग्रास्टन गंज में पांच दिवसीय योग शिविर का आरंभ भी किया गया। इस संबध में न्यास की ओर से जीएमओयू सभागार में क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों और समाज सेवियों की बैठक में मंडल प्रभारी अमित सजवान और जिला प्रभारी दिनेश जुयाल द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। तय किया गया कि योग दिवस कार्यक्रम मालवीय उद्यान में आयोजित किया जाएगा। प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास भी 15 से 20 जून तक मालवीय उद्यान में ही कराया जाएगा। न्यास की ओर से ग्रास्टन गंज स्थित एक बारातघर के सभागार में पांच दिवसीय योग शिविर का आरंभ भी किया गया। शिविर का आरंभ भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी दिनेश जुयाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम दिन शनिवार को योग शिक्षिका उषा असवाल और रोशनी द्वारा साधकों को योग आभास करवाया गया। इस अवसर पर अंजू सिंह, प्रवेश नवानी, मयंक कोठारी, ज्ञान सिंह, सेवकराम मानूजा, भारत विकास परिषद, चंद्र प्रकाश नैथानी, जे पी ध्यानी, जितेंद्र काला, विजय भाटिया और सरिता रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *