शनिवार को फिर चरमरा गई यातायात व्यवस्था

रुड़की। मंगलौर में शनिवार को फिर हाईवे पर यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। भारी मालवाहक वाहनों को नारसन सहित कई जगहों पर रोका गया। बावजूद व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई। स्थानीय नागरिकों को शनिवार के साथ ही रविवार को भी परेशाी उठानी पड़ती है। यात्रा सीजन में इससे पहले भी यातायात व्यवस्था को लेकर योजनाएं बनाई जाती रही। लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव से योजना सफल नहीं हो पाती। शनिवार, रविवार को हाईवे पूरी तरह वाहनों से पैक हो रहा है। शनिवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर सुबह से ही जाम के हालात बने रहे। यातायात पुलिस को भी तैनात किया गया था। भारी मालवाहक वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *