भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी घोषित
रुड़की। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ की बैठक में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सैनी ने यशपाल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, सुभाष धीमान को मंडल अध्यक्ष झबरेड़ा, नाथीराम को मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, अनीता देवी को महिला मंडल अध्यक्ष, प्रीति देवी को महिला मंडल उपाध्यक्ष, सोनिया को महिला मंडल अध्यक्ष ग्रामीण घोषित किया गया। सभी पदाधिकारियों की घोषणा के बाद उनका माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।
