कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

रुड़की।  भगवानपुर स्थित मनोकामना मंदिर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झबरेड़ा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। भगवानपुर विधायक और झबरेड़ा के पूर्व विधायक के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और भगवानपुर विधायक ममता राकेश के बीच बीडीसी की बैठक में बहस हो गई थी। दोनों खेमों के समर्थक एक दूसरे पर हमलावर हैं। यह जंग सोशल मीडिया पर भी चलती रही। मंगलवार को विधायक ममता समर्थकों ने आरोप लगाया कि जब से पूर्व विधायक का भगवानपुर की राजनीति में हस्तक्षेप हुआ है तब से वह पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश का अपमान करते चले आ रहे हैं। इससे कांग्रेसियों में नाराजगी है। क्षेत्र की जनता स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश का अपमान नहीं सहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *