स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
रुड़की। नगर पालिका की टीम ने सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में नगर के वार्ड नंबर सात में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया। उन्हें गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया गया। जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग जमा करने, बारिश का पानी एक जगह एकत्र न होने देने को कहा गया। बताया कि डेंगू का मच्छर रुके हुए और साफ पानी में पनपता है। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि उच्च न्यायालय और जिला प्रशासन के आदेश पर स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया है। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
