मारपीट में तीन पर मुकदमा दर्ज

रुड़की।  पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला समेत तीन लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। चुड़ियाला गांव निवासी यामीन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे शहजाद और उसकी पत्नी व एक अन्य पर घरेलू विवाद के चलते मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शहजाद उसकी पत्नी आयशा और भुल्लन सिंह निवासी चुड़ियाला के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उप निरीक्षक दीपक चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *