कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

रुड़की। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। गांव में जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों से लोगों को हो रहे लाभ के बारे में अवगत कराने पर जोर दिया गया। कस्बे में स्थित झबरेड़ा भाजपा महामंत्री कुलदीप सैनी के आवास पर एक बैठक की गई। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी ने कहा कि भाजपा की ओर से विकास कार्यों को गति देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। गरीब और किसानों के लिए भी कई योजनाएं सरकार की ओर से चल रही है। इस अवसर पर नगर प्रभारी चतरसेन, अरविंद कुमार, सुबोध सैनी, विकास चौधरी, नितिन कुमार, भूषण प्रधान, सुषमा देवी, सुरेंद्र कुमार, वेदांश सैनी, ऋषभ शर्मा और कंवरपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *