औद्योगिक क्षेत्र में ट्रिपिंग से परेशानी

रुड़की। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के बिजली की ट्रिपिंग से उद्यमी परेशान है। उनका कहना है कि बार-बार ट्रिपिंग होती है। ऊर्जा निगम को अगर बिजली कटौती करनी है तो रोस्टिंग का समय निश्चित होना चाहिए। बार-बार ट्रिपिंग से परेशानी उठानी पड़ती है। गर्मी के बढ़ते ही बिजली की डिमांड बढ़ गई है। कई बार वोल्टेज भी कम होती है। दिन में दस से पंद्रह बार ट्रिपिंग होती है। पंद्रह मिनट से आधे घंटे तक बिजली जाती है। उद्यमी प्रवीण सैनी ने बताया कि रोस्टिंग से नहीं बल्कि ट्रिपिंग से दिक्कत आ रही है। एक बार बिजली जाने से मशीनें बंद हो जाती हैं। साथ ही कच्चा माल भी खराब हो जाता है। इससे काफी नुकसान झेलना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *