किच्छा में स्मैक संग दो सगे भाई गिरफ्तार

रुद्रपुर। मंगलवार को पुलभट्टा पुलिस ने गौला नदी पुल के निकट बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी में उनके पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपी जसवंत बिष्ट, धीरज बिष्ट पुत्र सुनील बिष्ट निवासी आदर्श नगर मुखानी हल्द्वानी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। पूछताछ में दोनों ने बताया वह सगे भाई हैं और स्मैक पीने के आदी हैं। वह बहेड़ी जावेद से स्मैक 2500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदकर लाते हैं। इसमें से कुछ स्मैक वह पी लेते हैं, कुछ हल्द्वानी में ग्राहकों को बेच देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *