मोबाइल चोरी का आरोपी पकड़ा
रुड़की। बाग की रखवाली कर रहे युवक का फोन चोरी कर रहे आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। सिकरोढ़ा गांव निवासी मुनीर गांव के ही एक बाग में रखवाली कर रहा था। तभी एक युवक बाग में घुसा और मोबाइल चोरी कर भागने लगा। मुनीर के साथियों ने उसे पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी अब्दुल करीम के खिलाफ मामला दर्ज करने के कर लिया है।
