बंद किए गए गेटों को खुलवाएं

रुड़की। दरगाह किलकिली साहब से सटे हुए कब्रिस्तान पर जाने वाले रास्तों पर लगे गेटों पर दरगाह प्रबंधन ने ताले लगाकर बंद करवा दिया। इसका नगरवासियों ने विरोध किया और दरगाह प्रबधक से मिलकर गेटों को खोलने की मांग की है। पिरान कलियर के वार्ड 4 के मुख्य कब्रिस्तान दरगाह किलकिली साहब से सटे हुए हैं। र कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए दरगाह से होकर जाना पड़ता है। शुक्रवार को दरगाह प्रबंधक रजिया ने कब्रिस्तान के तीनों रास्तों पर लगे गेटों पर ताले लगाकर बंद कर दिया। कब्रिस्तान के गेटों पर ताले लगाने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शफक्कत अली, सभासद नाजिम त्यागी, इस्तेकार अली और परवेज मलिक के साथ स्थानीय लोगों ने दरगाह कार्यालय पहुंचकर दरगाह प्रबंधक रजिया से मिलकर कब्रिस्तान के तीनों गेटों पर लगाए गए तालों को खोलने की मांग की। दरगाह प्रबंधक रजिया ने बताया कि जेएम के निर्देश पर गेट पर ताले लगाए गए हैं और पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। जेएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *