अल्पसंख्यक मोर्चा ने लोगों को बताई सरकार की योजनाएं
रुड़की। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने गांव टांडा भनेड़ा के लोगों को सरकार की योजनाएं बताई। इसके अलावा सरकार की उपलब्धियों के लिखे हुए पंपलेट वितरित किए। जिला पंचायत सदस्य नावेद आलम के आवास से शुरू हुए जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से अल्पसंख्यक समाज के लिए कई योजनाएं चलाई गई है, जिनका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। शिक्षा स्वास्थ्य आदि में भी कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता अनीस अहमद ने कहा कि जहां आज तक अन्य दल अल्पसंख्यकों को केवल वोट के लिए इस्तेमाल करता आया है।
