मॉल स्वामी की स्कूटी चोरी, केस दर्ज
हल्द्वानी। देवलचौड़ निवासी एक मॉल स्वामी की स्कूटी चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस से स्कूटी खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस के मुताबिक सुमित मेहरा की ओर से तहरीर मिली है। कहना है कि वह 21 जून देर रात मॉल के आगे स्कूटी खड़ी कर एक कार्यक्रम में गए थे। वापस लौटने पर देखा तो स्कूटी गायब थी। तमाम प्रयास के बाद भी स्कूटी का सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
