रॉयल्टी और जीएसटी को लेकर हुए शासनादेश को वापस लेने की मांग

श्रीनगर गढ़वाल।

विगत जून माह में रॉयल्टी का अर्थ दंड व जीएसटी को लेकर हुए शासनादेश को वापस लिए जाने की मांग को लेकर कीर्तिनगर ब्लॉक के ठेकेदारों ने विधायक विनोद कंडारी से मुलाकात की। इस दौरान ठेकेदारों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। कहा सरकार द्वारा जारी किए गए शासनादेश के कारण ठेकेदारों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द इस मामले में सकारात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की। ठेकेदारों की मांग पर विधायक विनोद कंडारी ने सचिव खनन पंकज पांडे से दूरभाष पर वार्ता भी की। इस मौके पर उत्तम सिंह नेगी, शिव प्रताप पुंडीर, महावीर कठैत, धन सिंह मियां, मंगल सिंह चौहान, दीवान सिंह बिष्ट, वासुदेव प्रसाद भट्ट, सोबन सिंह, चरण सिंह, ज्योति कैंतुरा, लोकेंद्र रतूड़ी, कलम सिंह बुटोला, रवि पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *