युवक के खाते से 20 हजार उड़ाए
रुड़की।। चोली शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी पंकज कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र रायपुर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। लेकिन पैसे न निकल पाने पर पास खड़े युवक ने एटीएम में पैसे ना होने की बात कही। इस पर वह वापस लौट गया। कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर 20 हजार निकाले जाने की सूचना आई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
