आराध्या ने अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

रुड़की। नेपाल में आयोजित अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी खिलाड़ी का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। झबरेड़ा के समीप टिकोला गांव निवासी आराध्या चौधरी पुत्री पप्पन ने 26 से 30 जून तक आयोजित अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रतियोगिता से वापस लौटने पर पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने आराध्या का स्वागत किया। डॉ. गौरव ने कहा कि एक छोटे से गांव से अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *