शंभू नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है सिंचाई विभाग

बागेश्वर। कपकोट तहसील की शंभू नदी में झील बनने के बाद सिंचाई विभाग इस पर नजर बनाए हुए है। तीन दिन क्षेत्र में रहने के बाद जेई समेत अन्य कर्मचारी वापस लौट आए हैं। ईई पान सिंह बिष्ट ने बताया कि कपकोट से लगभग 80 किमी. दूर शंभू नदी में झील बनने की शिकायत मिली थी। इसके बाद अपर सहायक अभियंता तरुण ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि झील का मुहाना पूरी तरह खुला हुआ है, एवं पानी की निकासी 15 से 20 मीटर की औसत चौड़ाई से हो रही है। वहां किसी तरह का कोई खतरा फिलहाल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *