कवि सम्मेलन में डॉक्टर उर्मिलेश शंखधार को दी श्रद्धाजंलि
रुड़की
हिंदी साहित्योदय संस्था की ओर से एक शाम डॉक्टर उर्मिलेश शंखधार के नाम कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कवि एवं साहित्यकार डॉ. उर्मिलेश शंखधार को उनकी पुण्यतिथि पर काव्य के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता दिल्ली से आए गीतकार डॉ. जय सिंह आर्य तथा संचालन विनय प्रताप सिंह ने किया। कवि सम्मेलन में डॉ. जय सिंह आर्य, बुलंदशहर से डॉ. आलोक बेजान, हापुड़ से राजकुमार सिसोदिया अतिथि कवि के रूप में पहुंचे। रुड़की नगर के गजलकार पंकज गर्ग, किसलय क्रांतिकारी, राम शंकर सिंह, दिनेश शर्मा, विनीत भारद्वाज, रामकुमार सैनी, हरि प्रकाश शर्मा, राम कुमार राम, विनय प्रताप सिंह ने काव्य पाठ किया। श्रोताओं ने डॉ. उर्मिलेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हिंदी साहित्योदय संस्था ने डॉ. उर्मिलेश शंखधार स्मृति सम्मान दिल्ली के प्रसिद्ध गीतकार डॉ. जय सिंह आर्य को प्रदान किया। इस अवसर पर युवा कवि विनय प्रताप सिंह ने अपने गुरु डॉ. उर्मिलेश शंखधार को उन्हीं की रचनाओं का पाठ करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।