बीडीसी जखोली की बैठक 14जुलाई को

रुद्रप्रयाग। क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में 14 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित की जायेगी। बीडीओ दिनेश मैठाणी ने बताया है कि बैठक में क्षेत्र की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं पर सदन के सदस्यों द्वारा चर्चा की जायेगी। उन्होंने सभी विभागों के विभागीय अधिकारियों एवं प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्यों से सदन में उपस्थित होने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 13 जुलाई को क्षेत्र पंचायत की विभिन्न समितियों की बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *