कांग्रेसियों ने मांगा सरकार से मुआवजा
रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने ट्रैक्टर पर बैठकर जलभराव वाले क्षेत्र पनियाला रोड, साउथ सिविल लाइंस, आदर्श नगर, मच्छी मोहल्ला, रामपुर चुंगी आदि का मुआयना किया। कांग्रेसियों ने कहा कि बारिश ने नगर निगम के पानी की निकासी के इंतजामों की पोल खोल दी है। प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा कि समय से जरूरी निर्माण कार्य और नालों की सफाई नहीं कराए जाने के कारण शहर में जलभराव की समस्या पैदा हुई है। कई जगहों पर अब भी पानी भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा इस बारिश से भारी क्षति हुई है। किसानों की फसलों धान, गन्ना आम आदि का भारी नुकसान हुआ है।