विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर केवि में वृहद पौधारोपण
काशीपुर। केंद्रीय विद्यालय काशीपुर के प्रधानाचार्य चेतन अरोड़ा की प्रेरणा से विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। नगर की प्रमुख पर्यावरण प्रेमी संस्था काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के सदस्यों ने इसमें सहभागिता की। शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जन्मदिवस एवं अन्य शुभअवसरों पर पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया। वहां फाउंडेशन से संरक्षिका डॉ. दीपिका गुड़ियाआत्रेय, अध्यक्ष सर्वेश बंसल, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता व वीरेंद्र गर्ग, सचिव मोहित मेहरोत्रा, मीडिया प्रभारी शशिकांत गुप्ता, महिला विंग की अध्यक्षा अर्चना लोहनी, रमा गर्ग, वेद प्रकाश शुक्ला आदि थे।
