प्रतिनिधिमण्डल ने की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट
देहरादून
गंगा समग्र अभियान के एक प्रतिनिधिमण्डल ने निरंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर गंगा समग्र अभियान के संगठन मंत्री निरंजन त्रिवेदी ने बताया कि इस अभियान में अरिवल गंगा और निर्मल गंगा के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 18 सितम्बर को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस अवसर पर शांतनु सिंह सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
