श्री शिवपुराण कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली
देहरादून
प्राचीन शिव मन्दिर, रीठामंडी में श्री शिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिवपुराण से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजीव सिंह पुण्डीर ने बताया कि सुबह रीठा मन्डी में कलश यात्रा निकाल कर शिव पुराण का आयोजन आरम्भ किया गया। इस अवसर पर सचिव अखिलेश पंचौली ने बताया कि आज से 25 अगस्त तक प्रतिदिन सांय तीन बजे से सांय सात बजे तक रेखा शर्मा द्वारा प्राचीन शिव मन्दिर, रीठामन्डी में, शिव पुराण का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मौके पर कई क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
